अटूट लोकतंत्र और राष्ट्रहित प्रतिबद्धता की प्रतीक है पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि-सिंघोत्रा

सर्वाधिक अवधि तक सेवा पर छग सिक्ख समाज ने दी बधाई रायपुर, 14 जून। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज (रजिस्टर्ड) के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर सर्वाधिक लंबी अवधि तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित की है। श्री सिंघोत्रा ने बताया कि उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप देश विकास, आत्मनिर्भरता, अधोसंरचना, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के अटूट विश्वास, उनके समर्पित कार्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। देश के करोड़ों नागरिकों का विश्वास और समर्थन उन्हें निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।